Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गढ़वा : डैम में डूबने से तीन बच्चों की मौत, इलाके में मातम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गढ़वा : डैम में डूबने से तीन बच्चों की मौत, इलाके में मातम
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गढ़वा। गढ़वा में तीन बच्चों की डैम में डूबने से मौत हो गयी है। कहा जा रहा है कि तीनों बच्चे बकरी चराने गये हुए थे। इसी दौरान वे डैम में नहाने के लिए उतरे और गहरे पानी में जाने के कारण डूब गये, जिससे उनकी मौत हो गयी है। घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। तीनों मृतक बच्चे एक ही गांव और मोहल्ले के रहनेवाले थे।

यह हृदय विदारक घटना श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और मामले की छानबीन कर रही है। तीनों मासूमों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,552