Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : बंद को लेकर रांची में सड़क पर बंद समर्थक सक्रिय

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : बंद को लेकर रांची में सड़क पर बंद समर्थक सक्रिय
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार की 60-40 नियोजन नीति के खिलाफ बुलाये गये बंद को लेकर रांची में बंद समर्थक शनिवार को सुबह ही सड़कों पर उतर गये हैं। बंद समर्थक कांटा टोली स्थित बस स्टैंड पहुंचे हैं और वहां की दुकानें और अन्य बसों को भी बंद रखने का आह्वान कर रहे हैं।

मौके पर झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के प्रमुख देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि बंद को लेकर झारखंड बस ओनर एसोसिएशन का भी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बंद को लेकर ट्रक एसोसिएशन, दुकानदार संघ, बाजार समिति, ऑटो संघ को पूर्व में लेटर के द्वारा बंद को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।

वहीं दूसरी ओर बंद के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। सभी चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 69,840