टीम एबीएन, रांची। समान काम-समान वेतन समेत छह सूत्री मांगों को लेकर 11 जुलाई को झारखंड विद्युत मानव दिवस कर्मी संघ बिजली मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेगा। इस बाबत संघ के महामंत्री दिनेश सिंह ने झारखंड ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी को ज्ञापन सौंपा है।
उन्होंने कहा कि स्थायीकरण की आस लिये 20 वर्षों से कार्यरत मानव दिवस कर्मियों को निगम से बाहर कर एजेंसी के हाथों बेच दिया गया। आज कर्मियों का एजेंसी के द्वारा लगातार शोषण का शिकार हो रहा है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी समान काम का समान वेतन नहीं दिया जाता है। उन्होंने ज्ञापन में एजेंसी प्रथा बंद करने और 10 वर्षों से अधिक समय से काम कर रहे सभी मानव दिवस कर्मियों को स्थायी करने व अन्य मांगों को रखा है।