Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : अवैध उत्खनन के दौरान हादसे में तीन की मौत, दो गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : अवैध उत्खनन के दौरान हादसे में तीन की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। कोयला खदान में अवैध खनन के दौरान हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। का एक बारभौरा ओपी क्षेत्र के भौरा 12 नंबर में अवैध उत्खनन के दौरान चाल धंसने से ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि काफी संख्या में लोग शुक्रवार सुबह कोयले की खुदाई के लिए मुहाने में घुसे थे। एटीदेव प्रभा आउटसोर्सिंग में अवैध उत्खनन का कार्य किया जा रहा था।

इसी दौरान जोरदार आवाज के साथ खदान की चाल धंस गयी। जिससे वहां उत्खनन कर रहे लोग लोगों में भगदड़ मच गयी। माइंस के अंदर से लोग बाहर की ओर भागने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि कई लोगों के घायल होने की बात बतायी जा रही है। 

मौके पर प्रशासन, बीसीसीएल और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुटी है। खदान के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी विनोद ने बताया कि चाल धंसने की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। हादसे में जख्मी लोगों को बाहर निकाला गया।

मलबे में दबे 5 लोग बाहर निकाले गये। इन 5 लोगों में से तीन की मौत हो चुकी है, इसमें दो की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। स्थानीय सुबोध कुमार का कहना है कि डीजीएमएस को कई बार इसे बंद कराने के लिए कहा गया। यही नहीं अवैध खनन के विरोध में डीजीएमएस कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन भी स्थानीय लोगों ने किया। वहीं घटना के बाद बीसीसीएल की जेसीबी मौके पर पहुंची है। 

जेसीबी से रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध उत्खनन के दौरान चाल धंसने की घटना प्रथम दृष्टया लग रही है। इसमें कितने लोग की मौत हुई है या फिर कितने लोग दबे हैं, यह कह पाना अभी मुश्किल है। मामले की जांच पड़ताल के बाद ही इसकी जानकारी दी जायेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,810