Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने किया जागरूकता सह सम्मान समारोह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने किया जागरूकता सह सम्मान समारोह
विज्ञापन
रांची। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रशासनिक कार्यालय रांची में सम्मान समारोह सह एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी रितेश कुमार ने संगठन के राष्ट्रीय तकनीकी प्रमुख विवेक परमार को वेबसाइट, सोशल मीडिया के सफल संचालन के दस वर्ष पूर्ण करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। श्री परमार ने संगठन के लिए बनाए जा रहे मोबाइल एप के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि संगठन एक ऐसा एप तैयार कर रहा है, जिसे अपने मोबाइल में डाउनलोड करने पर पीड़ित व्यक्ति को तत्काल वैधानिक सहायता प्राप्त होगी। इस एप के संचालन के लिए उनकी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है। एप के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन के कोषाध्यक्ष आदित्य श्रीवास्तव ने कहा कि इस एप के सफल संचालन हेतु संगठन प्रशासनिक एवं न्यायालय के सहयोग की अपेक्षा रखता है। बिना उनके सहयोग के इस एप का संचालन मुमकिन नहीं है। इस दिशा में प्रशासनिक एवं न्यायिक पदाधिकारियों का सहयोग अपेक्षित है। मौके पर संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार अक्षय कुमार मिश्रा, संतोष कुमार मिश्रा, नीलम सहाय, उदय सिंह एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,855