Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : युवती ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : युवती ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। पुंदाग ओपी क्षेत्र में एक युवती ने अपने घर में गुरुवार रात पंखे की कुंडी में ओढनी के सहारे लटक कर खुदकुशी कर ली। युवकी की शिनाख्त श्वेता कुमारी (22) के रूप में हुई है । वह बिहार के अरवल जिले की रहने वाली थी। वर्तमान में वह अपनी बड़ी बहन शिल्पा कुमारी के साथ पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में रह रही थी। 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। श्वेता कुमारी की बड़ी बहन शिल्पी कुमारी ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से परिवार वालों के साथ बाहर गयी थी। जब लौटी तो देखा कि श्वेता ओढ़नी के सहारे फंदे से लटकी है। उसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि हाइट कम होने के कारण श्वेता की शादी ठीक नहीं हो रही थी। तीन बार शादी टूटने की वजह से वो पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,511