टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय जनजातीय खेल महोत्सव जो की उड़ीसा के भुवानेश्वर में आयोजित होने जा रहा है। झारखंड की योगासन की 14 सदस्यों का टीम रवाना हुई।
योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सचिव बिपिन पाण्डे ने बताया कि सभी प्रतिभागियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया है, बालिका वर्ग में स्मृति नेहा कुजूर, रेशमी तिर्की, अनुप किंडो, उषा माझी, रेखा उरांव, सारोठी सरदार बालक वर्ग में दीपू लोहरा, आर्यन लोहरा, गोविंद कुमार, सुमित उरांव, सूरज उरांव, नीरज उरांव कोच में सुषमा कुमारी तिग्गा और टीम मैनेजर आर्य प्रह्लाद भगत का चयन किया गया है।
योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष संजय सिंह ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाए देते हुए झारखंड सरकार एवं स्पोर्ट डायरेक्टर सरोजनी लकड़ा का धन्यवाद किया जिनके सहयोग से झारखंड के बच्चों को खेलने का मौका मिल रहा है।
समाजसेवी मुनचुन रॉय, आशुतोष द्विवेदी, योगासन के सदस्य निशांत यादव, पूजा सिंह, सोनाली सरकार ने स्टेशन पहुंच कर बच्चों को शुभकामनाएं दी।