Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

किसानों की खुशहाली से देश बनेगा समृद्ध : राज्यपाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
किसानों की खुशहाली से देश बनेगा समृद्ध : राज्यपाल
विज्ञापन
  • लहलहे सदर मेदनीनगर प्रखंड में राज्यपाल का संवाद कार्यक्रम
  • स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को बनायें विकास की प्रेरणा
  • स्वतंत्रता सेनानी तुलसी तिवारी, बिंदेश्वरी पाठक, रामजन्म सिंह के योगदानों का उल्लेख कर नमन किया

टीम एबीएन, रांची। माननीय राज्यपाल श्री सीपी राधाकृष्णन आज पलामू जिला के भ्रमण के क्रम में लहलहे पंचायत जाकर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने संवाद कार्यक्रम में देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों के साहस व बलिदान का परिणाम ही है कि आज हम सभी को स्वतंत्रत देश के नागरिक कहलाने का गौरव है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में हम सभी सहयोग करें। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत निर्मित सड़कें चमक रही है। उज्ज्वला योजना से गैस उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इससे न केवल महिलाओं को धुआं से मुक्ति मिली है, बल्कि पर्यावरण संतुलन हुआ है। साथ ही आमजनों को धुआं रहित भोजन मिल पा रहा है। पीएम आवास योजना से आमलोगों को पक्के मकान बन रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा संभव हो पाया है। बाबा साहब अंबेडकर योजनान्तर्गत सभी लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि एक समय था कि भूख से लोगों की मृत्यु हो रही थी, लेकिन प्रधानमंत्री ने कोरोना जैसे संक्रमण काल में खाद्यान्न उपलब्ध कराकर देशवासियों को सुरक्षित रखा, जबकि दूसरे देशों ने अपने लोगों को संभाल नहीं सके। राज्यपाल ने कहा कि हमारे देश ने प्रभावी कोरोना टीका का प्रभावी आविष्कार किया। 

अपने लोगों का टीकाकरण कर सुरक्षित रखा और दूसरे देशों को भी टीका उपलब्ध कराया, ताकि वे भी सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि देश में विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़ी, उसमें मूलभूत सुविधाएं बढ़ायी गयी। उन्होंने आमलोगों से भी अपील की है कि वे देश के विकास के लिए आगे आयें। 

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह का गठन कर महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाया गया। देश में बदलाव आ रहे हैं। इस बदलाव को हम लोग अपनी आंखों से देख रहे हैं। बड़ी आबादी के बावजूद आज लोग भुखमरी के शिकार नहीं हो रहे हैं। यह सब देश के संपूर्ण विकास से ही संभव हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने सभी लोगों की सुख, समृद्धि व स्वस्थ जीवन की कामना की।

लहलहे पंचायत के ग्रामीणों के साथ किया संवाद

राज्यपाल ने लहलहे पंचायत के ग्रामीणों के साथ संवाद किया। ग्रामीणों ने अलग-अलग मांग राज्यपाल के समक्ष रखी। उन्होंने संवाद करते हए कहा कि विकास में हमेशा सहयोग करें। विकास के रास्ते में बाधा न डालें।  ग्रामीणों के सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि पावर ग्रिड कारपोरेशन द्वारा जो, जमीन इस क्षेत्र में अधिग्रहण की गयी है, उसका मुआवजा दिलाने को लेकर उपायुक्त को रिपोर्ट देने की बातें कही।

 राज्यपाल ने कहा कि पावर ग्रिड की स्थापना होने से मुफ्त बिजली देना संभव नहीं होता। इसके लिए सरकार के स्तर से पहल होती है। सीएसआर के तहत क्षेत्र का विकास कराने के लिए पावर ग्रिड कारपोरेशन से बातचीत की जाएगी। पलामू प्रमंडल में पेयजल एवं सिंचाई सुविधा संबंधी ग्रामीणों की मांग पर राज्यपाल ने कहा कि यह कम बारिश वाला क्षेत्र है। यहां बारिश के पानी को बर्बाद होने से बचाना होगा। मलय डैम से सिंचाई सुविधा बढ़ाने को लेकर राज्यपाल ने उपायुक्त एवं सिंचाई विभाग से विमर्श कर समस्या निदान का भरोसा दिया।

माननीय राज्यपाल ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का दिया लाभ

राज्यपाल श्री सीपी राधाकृष्णन ने लहलहे पंचायत के ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया। उन्होंने लाभुकों के बीच मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन, स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य विधवा सम्मान पेंशन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, बिरसा सिंचाई कुप की स्वीकृति पत्र प्रदान किया। 

साथ ही दिव्यांगजनों के बीच ब्लाइंड स्टीक, ट्राईसाईकिल का वितरण किया। लक्ष्मी लाडली योजना अंतर्गत लाभुकों को राष्ट्रीय बचत पत्र दिया गया। साथ ही मनरेगा योजना के तहत लाभुकों को जॉब कार्ड प्रदान किये गये। उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने राज्यपाल सहित अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए लहलहे पंचायत के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन उप विकास आयुक्त रवि आनंद ने की।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

लहलहे के पंचायत भवन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में आईजी पलामू जोन राजकुमार लकड़ा, नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति तपन कुमार सांडिल्य, पलामू उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे, पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला, उप विकास आयुक्त रवि आनंद, सहायक समाहर्ता श्रीकांत विस्पुते, अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश साह, नजारत उपसमाहर्ता शैलेश कुमार सिंह, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमिताभ भगत सहित जिला एवं प्रखंड के अन्य पदाधिकारी, लहलहे पंचायत की मुखिया पूनम यादव, पंचायत समिति सदस्य अपर्णा तिवारी, उप मुखिया पंचदेव साव, वार्ड सदस्य पूनम देवी, मनु तिवारी आदि जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

विज्ञापन