Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

डीएवी पब्लिक स्कूल्स झारखण्ड प्रक्षेत्र-बी का शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डीएवी पब्लिक स्कूल्स झारखण्ड प्रक्षेत्र-बी का शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव और डीएवी हेहल में शिक्षकों के लिए चल रहा तीन दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से आरंभ हो गया। आज कार्यक्रम के पहले दिन डीएवी सीएई के तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों ने अपने-अपने विषय में विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे शिक्षकों  ने इसे बहुत उपयोगी बताया।

सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के संयोजक श्री एम के सिन्हा ने इस अवसर पर कहा शिक्षक अपने विषय पर गहरी पकड़ रखें और विषय को रुचिकर बनायें। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में पूरे मनोयोग से सीखें और सीखी गयी विद्या को वर्ग में छात्रों तक पहुंचायें।

इस कार्यशाला में डीएवी कपिलदेव, डीएवी हेहल, डीएवी खूंटी, डीएवी गढ़वा, डीएवी सिमडेगा, डीएवी बिष्टुपुर, डीएवी भवनाथपुर, डीएवी खलारी, डीएवी गुमला, डीएवी बुंडू, डीएवी गोविन्दपुर टीसीआई के शिक्षकों ने भाग लिया। हिंदी, समाज विज्ञान, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और संस्कृत विषय के लिए डीएवी कपिलदेव और ईईडीपी, विज्ञान समेत अन्य विषय के लिए डीएवी हेहल में कार्यशाला की जा रही है।

मौके पर डीएवी हेहल, डीएवी कपिलदेव, डीएवी गुमला, डीएवी खलारी, डीएवी लातेहार, डीएवी सिमडेगा, डीएवी बिष्टुपुर, डीएवी खूंटी एवं डीएवी टीसीआई गोविन्दपुर के प्राचार्य मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के मीडिया प्रभारी आलोक इंद्रगुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन