Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : अज्ञात युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : अज्ञात युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। सिकिदिरी थाना क्षेत्र के लाधुप टुंगरी के पास पलाश के पेड़ से लटकती एक अज्ञात युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है। युवती के शव की पहचान नहीं हो पाई है। मृतका की उम्र करीब 20 से 25 साल बतायी जा रही है। बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग में युवती ने आत्महत्या की है।

युवती के हथेली में आई लव यू पंचानन लिखा हुआ है। शव के पास मृतका का बैग व मोबाइल भी पुलिस को मिला है। बैग में पंचानन का मोबाइल नंबर लिखा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। सिकिदिरी थाना की पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,228