Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आखिरकार सरकार और शिक्षा विभाग ने नदिया हाई स्कूल में हिंदू शब्द जोड़ा, नोटिफिकेशन जारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आखिरकार सरकार और शिक्षा विभाग ने नदिया हाई स्कूल में हिंदू शब्द जोड़ा, नोटिफिकेशन जारी
विज्ञापन
  • अब सीएम उत्कृष्ट नदिया हिंदू हाई स्कूल के नाम से जाना जाएगा
  • हिंदुस्तान ने मामले को प्राथमिकता से सबसे पहले उठाया था
  • हिंदू शब्द हटाए जाने के खिलाफ लोहरदगा के कई संगठनों ने किया था विरोध प्रदर्शन
  • सड़क पर उतर कर सरकार का पुतला फूंका था
  • सांसद सुदर्शन भगत ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को लिखा था पत्र
  • राज्य के कई जनप्रतिनिधियों ने कड़ी आपत्ति जताई थी
  • नदिया हाई स्कूल में हिंदू शब्द जोड़ने को सांसद ने जनभावना की जीत बताया

टीम एबीएन, लोहरदगा। झारखंड सरकार और शिक्षा विभाग ने लोहरदगा के ऐतिहासिक नदिया हिंदू हाई स्कूल से हटाए गए हिंदू नाम को फिर से जोड़कर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इससे लोहरदगा वासियों में हर्ष है। इसको लेकर नोटिफिकेशन राज्य के शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने जारी किया है। 

अब इसका नाम जिला सीएम उत्कृष्ट नदिया हिंदू हाई स्कूल, लोहरदगा होगा। ऐतिहासिक नदिया हिंदू हाई के लिए राजा घनश्याम दास बिड़ला जी ने जमीन दिया था। इसमें 1931 में राय साहब बलदेव साहू, श्री कृष्णा प्रसाद जैसे लोगों ने भवन का निर्माण कराया था। बाद में बिहार सरकार ने उसे शर्तों के आधार पर नदिया हिंदू हाई स्कूल के नाम पर ही अधिग्रहण किया था।

हिंदू शब्द हटाये जाने के मामले को सबसे पहले दैनिक हिंदुस्तान ने प्राथमिकता से उठाया था। नाम हटाने के बाद जिले के विभिन्न संगठनों के द्वारा हिंदू शब्द जोड़ने की मांग को लेकर जबरजस्त आंदोलन किया।

 लोहरदगा के सांसद सुदर्शन भगत ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को पत्र लिखकर हिंदू शब्द जोड़ने की मांग की थी। इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, हजारीबाग के विधायक मनीष जायसवाल, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय ने भी हिंदू शब्द जोड़ने की मांग किया था।

 स्थानीय स्तर पर विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा, कांग्रेस, भारतीय जनता युवा मोर्चा, समेत कई सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने इसको लेकर विरोध किया था। इस मामले को लेकर सीनियर सिटीजन व शिक्षाविद् मदन मोहन पांडेय भी ने भी विरोध जताया था।

कई संगठनों ने सरकार का पुतला फूंका था। छह जून को राज्यपाल के जिला भ्रमण के बाद सात जून को नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसमें कहां गया है, कि टंकन भूल के कारण कुछ त्रुटि हो गई थी। इससे विद्यालय के नाम का कुछ अंश छूट गया था। इसमें संशोधन कर फिर से हिंदू शब्द जोड़ दिया गया है। इससे लोहरदगा वासियों में खुशी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,561