टीम एबीएन, गुमला। गुमला के कामडारा स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के समीप सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी, वहीं छह लोग घायल हो गये। सभी घायलों को कामडारा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया।
वहीं, मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया गया। बताया गया कि सिमडेगा से रांची जा रही इनोभा गाड़ी एक बाइक को बचाने के दौरान ज्योति देवी के गुमटी को पलटते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया।