Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अमृत मुंडा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अमृत मुंडा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 07/06/2023 को झारखण्ड छात्र दल के उपाध्यक्ष अमृत मुंडा के नेतृत्व में छात्रों ने विश्वविद्यालय से ई कल्याण छात्रवृति में विश्वविद्यालय द्वारा सत्यापन में विलम्ब किये जाने को लेकर ज्ञापन विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा।

छात्र संघ के उपाध्यक्ष अमृत मुंडा ने विश्वविद्यालय के छात्रवृति विभाग से सत्यापन में विलम्ब करने का कारण पूछा। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि सभी छात्र छात्राओं के दस्तावेज सत्यापन का कार्य चल रहा है। सभी का सत्यापन कार्य सरकार द्वारा तय समय से पूर्व संपन्न हो जायेगा। इसके लिए छात्र निश्चित रहें।

अमृत मुंडा ने विश्वविद्यालय प्रशासन से एक नोटिस निकालने की मांग की जिसमें लिखित रूप से विश्विद्यालय एक निश्चित समय तय कर उस तय समय तक सभी छात्रों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य पूरा करे। जिससे सभी छात्र निश्चिंत हो जायें और उन्हे इस चिलचिलाती धूप में विश्विद्यालय के चक्कर नहीं काटना पड़े।

मौके पर विश्वविद्यालय सचिव अभय सेठ जी, वरीय उपाध्यक्ष सरस्वती कुमारी, सोनी कुमारी, विवेक, नीरज, राज अंसारी आदि छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,238