Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

8-9 जून को पलामू दौरे पर रहेंगे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

8-9 जून को पलामू दौरे पर रहेंगे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनआठ और नौ जून को पलामू दौरे पर रहेंगेम राज्यपाल के आगमन को लेकर पलामू जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्यपाल 8 जून को पलामू के लहलहे पंचायत सचिवालय और अगले दिन यानी 9 जून चैनपुर के नावाडीह पंचायत सचिवालय में जायेंगे।

राज्यपाल के आगमन को लेकर पलामू डीसी ए दोड्डे, एसपी चंदन कुमार सिन्हा, एसडीएम राजेश कुमार शाह, एसडीपीओ सुरजीत कुमार, एनडीसी शैलेश कुमार ने लहलहे पंचायत सचिवालय और नावाडीह पंचायत सचिवालय का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया। डीसी ने बताया कि राज्यपाल पलामू में दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान राज्यपाल सरकारी योजना के लाभुकों से सीधा संवाद करेंगे और उनसे जानकारी भी लेंगे।

इसके अलावा राज्यपाल धनबाद रेल हादसे के पीड़ित परिजनों से मुलाकात करेंगे और उन्हें मुआवजा राशि प्रदान करेंगे। चेक के माध्यम से मुआवजा राशि का भुगतान किया जायेगा। इस दौरान राज्यपाल आदिम जनजाति के परिवारों से मुलाकात करेंगे और उनसे बातचीत करेंगे। पहले दिन के कार्यक्रम के बाद राज्यपाल परिसदन में रात्रि विश्राम करेंगे उसके अगले दिन चैनपुर के नावाडीह के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,959