Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 44
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

हजारीबाग में शिक्षक के घर नगद सहित पांच लाख के आभूषण की चोरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
हजारीबाग में शिक्षक के घर नगद सहित पांच लाख के आभूषण की चोरी
विज्ञापन

हजारीबाग। हजारीबाग- कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचशील कॉलोनी स्थित शिक्षक अर्जुन चौधरी के घर से नगद समेत पांच लाख की चोरी होने का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है। भुक्तभोगी घर बंद करके परिवार सहित तीन जून को बिहार के पूर्णिया गया हुआ था।
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस कटकमदाग पुलिस स्थल पर पहुंची। घटना स्थल के बगल स्थित शैलेश सिंह के घर लगे सीसीटीवी कैमरा को पुलिस ने खंगाली। हालांकि सीसीटीवी कैमरे में किसी की तस्वीर कैद नहीं पाया गया। भुक्तभोगी शिक्षक अर्जुन चौधरी ने बताया कि घर के अंदर घुसने के लिए चोरों ने तीन दरवाजे में लगे ताला को तोड़कर प्रवेश किया। कमरे के अलमीरा तोड़कर उसमें रखे 70,000 नगद और 3.5 लाख के आभूषण चुरा कर ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन