Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

मोरहाबादी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक (बाह्य) निरीक्षण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मोरहाबादी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक (बाह्य) निरीक्षण
विज्ञापन
  • ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी- सह-उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने किया निरीक्षण
  • उप निर्वाचन पदाधिकारी, रांची को उपायुक्त ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 05 जून 2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी, रांची अवस्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक (बाह्य) निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, रांची श्रीमती मेरी मड़की एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

ईवीएम वेयर हाउस के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिये।

बताते चलें कि निर्धारित समय पर इवीएम वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण कर रखरखाव, सुरक्षा एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है।

विज्ञापन