Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कथावाचक राजन जी महाराज पहुंचे रांची, जोरदार स्वागत

कथावाचक राजन जी महाराज पहुंचे रांची, जोरदार स्वागत
विज्ञापन
  • श्रीराम कथा आयोजन समिति ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत
  • लातेहार में निःशुल्क श्री अन्नपूर्णा भोजन वितरण केंद्र सहित कई धार्मिक अनुष्ठानों का विधिवत् उद्घाटन

प्रमोद सारस्वत

टीम एबीएन, रांची। प्रख्यात श्रीराम कथावाचक परमपूज्य राजन जी महाराज आज रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर श्रीराम कथा आयोजन समिति के सदस्यों ने महाराज जी का भव्य स्वागत किया। मौके पर कई धर्मप्रेमियों, कथा प्रेमियों तथा महाराज जी के भक्तों द्वारा उनका माल्यार्पण कर भव्य अभिनंदन किया गया। 

यहां से सड़क मार्ग से राजन जी महाराज श्रीराम कथा आयोजन समिति के सदस्य प्रमोद सारस्वत के साथ लातेहार पहुंचे जहां पर आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम द्वारा संचालित होनेवाले निःशुल्क श्री अन्नपूर्णा भोजन वितरण केंद्र सहित कई धार्मिक अनुष्ठानों का विधिवत् उद्घाटन कर उन्होंने उपस्थित ऋद्धालुओं को आशीवर्चन दिया। 

लातेहार आगमन पर विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक एवं धार्मिक संस्था के सैकडों लोगों द्वारा महाराज जी का भव्य स्वागत किया गया। सुप्रसिद्ध कथावाचक राजन जी महाराज ने लातेहार में नवनिर्मित होटल व बैंक्वेट हॉल श्रीराम वाटिका का उद्घाटन भी किया। इस दौरान महाराज जी ने भक्तजनों को भक्तिमय मार्गदर्शन की अमृतवर्षा का रसपान कराते हुए लोगों को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के बताये मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

खचाखच भरे इस बैंक्वेट हॉल में राजन जी महाराज ने अपनी अद्भुत शैली से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान होटल के आसपास का पूरा क्षेत्र श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान रहा। श्रीराम वाटिका के मंगलमय उद्घाटन के पश्चात् भंडारा का आयोजन भी किया गया जहां सैकड़ों भक्तजनों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। 

लातेहार से पुनः सड़क मार्ग से रांची एयरपोर्ट पहुंचकर महाराज श्री कलकत्ता के लिए रवाना हो गये। आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम के रामनाथ अग्रवाल और अमित किशोर अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक सोमवार और शनिवार को हमारे आश्रम द्वारा निःशुल्क अन्नपूर्णा प्रसाद वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत आयोजन समिति व श्रीराम टेंट हाउस परिवार द्वारा महाराज श्री का धन्यवाद करते हुए उनका अभिनंदन किया गया। 

श्रीराम कथा आयोजन समिति के सदस्य प्रमोद सारस्वत ने महाराज श्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि हाल ही में रांची में संपन्न हुए आपके भावपूर्ण कथावाचन और भजनों से रांची के एक ही नहीं, असंख्य लोग प्रभावित हुए हैं और प्रभु श्रीराम के पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित हुए हैं। महाराज जी के पुनः रांची और लातेहार आगमन से भक्तजनों में उत्साह का संचार हुआ है।

पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रीराम कथा आयोजन समिति के सदस्य प्रमोद सारस्वत, प्रेमचंद श्रीवास्तव, धर्मेंद्र तिवारी, रामनाथ अग्रवाल, अमित किशोर अग्रवाल, झारखण्ड चैम्बर के महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन, जिमी बाथवाल, आशुतोष द्विवेदी के अलावा सैकड़ों रामभक्त मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,554