Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

तीरंदाजी प्रशिक्षण समर कैंप में तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित

तीरंदाजी प्रशिक्षण समर कैंप में तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिला तीरंदाजी संघ एवं फोकस एंड फेथ आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर द्वारा आयोजित 16 दिवसीय तीरंदाजी प्रशिक्षण समर कैंप जो की झुमरी तिलैया शहर के सैक्रेड हार्ट स्कूल मैदान में आयोजित किया गया था।

इस समर कैंप में भाग लिए प्रतिभागियों के बीच रविवार की संध्या एक तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया, प्रतियोगिता का उद्धघाटन कैलाश सत्यार्थी से आए गोविंद खनाल जी, कोडरमा जिला तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह समेत कई अन्य अतिथियों ने तीर मार कर किया एवं सभी प्रतिभागियों को अच्छा खेलने हेतु उनका मनोबल भी बढ़ाया। 

खिलाड़ियों के बीच प्रतियिता को सफलता पूर्वक सम्पन्न करने के बाद 90 में से 71 अंक प्राप्त कर प्रथम पुरस्कार चीकू वर्मा ने 90 में से 67 अंक प्राप्त कर द्वितीय पुरस्कार अर्पित कुमार एवं 90 में से 61 अंक प्राप्त कर स्वरित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मेडल पहना कर सम्मानित किया गया एवं अन्य सभी प्रतिभागियों को संतावना पुरस्कार दिया गया।

इस प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक सम्पन्न करवाने हेतु एन आई एस क्वालिफाइ कोच विशाल सिंह ने जज एवं सीनियर खिलाड़ी आदर्श वर्मा एवं श्रेया कुमारी ने स्कोर की भूमिका निभायी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,899