Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

6 जून को भारतीय ट्रेड यूनियन करेगा विशाल प्रदर्शन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
6 जून को भारतीय ट्रेड यूनियन करेगा विशाल प्रदर्शन
विज्ञापन

केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध

टीम एबीएन, रांची। भारतीय ट्रेड यूनियन (सीटू) के आह्वान पर केंद्र और झारखंड सरकार के खिलाफ 14 सूत्री मांगों को लेकर 6 जून को मजदूरों की विशाल टोली के साथ प्रदर्शन रैली निकाली जायेगी।

ट्रेड यूनियन के वरिष्ठ नेता भवन सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की मजदूर, किसान एवं युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ 6 जून को राज्य के सभी वरिष्ठ मजदूर नेता राजधानी रांची के श्रम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे।

भवन सिंह ने कहा कि 6 जून को सभी मजदूर अपनी मांगों को लेकर डोरंडा स्थित कृष्णा पार्क में एकजुट होंगे। सभी मजदूर एकजुट होने के बाद पदयात्रा निकालते हुए श्रम भवन तक पहुंचेंगे और वहां पर यह रैली प्रदर्शन में तब्दील हो जायेगा। 

भारतीय ट्रेड यूनियन के महासचिव कॉमरेड विश्वजीत देव ने बताया कि आज जनता के साथ-साथ हमारे देश की स्थिति चिंताजनक एवं गंभीर बनी हुई है। इसके लिए केंद्र सरकार के द्वारा बनायी गयी नीतियां ही जिम्मेदार है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान में देश में शासन कर रही मोदी सरकार मजदूर विरोधी, किसान विरोधी ही नहीं बल्कि जन विरोधी और राष्ट्र विरोधी भी है। 6 जून को अपने प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए मजदूर नेता अनिर्बन बोस ने राज्य भर के मजदूरों को आमंत्रित करते हुए कहा कि यदि अब मजदूर अपने हक के लिए लड़ाई नहीं लड़ेंगे तो फिर उनकी आजीविका पर भी संकट आ जायेगा। 

उन्होंने बताया कि झारखंड के परिदृश्य में बात करें तो राज्य में काम कर रही आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, मिड डे मील वर्कर, सहिया, कामगार संगठित एवं असंगठित मजदूर सभी को उनका हक नहीं मिलता है। जिस प्रकार से वर्तमान सरकार मजदूर के खिलाफ नीतियां ला रही है, उसे लेकर भारतीय ट्रेड यूनियन के सभी मजदूर नेताओं के द्वारा केंद्र सरकार एवं श्रम विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जताया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,776