टीम एबीएन, लोहरदगा। शहरी क्षेत्र स्थित बरवाटोली में मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर के प्रथम वर्षगांठ समारोह को ले दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान रविवार को कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ। मौके पर सेन्हा के सीठियो कोयल नदी से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और किशोरियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
कलश यात्रा सीठियो कोयल नदी से निकाल कर विभिन्न गावों व चौक -चौराहों से होते हुए बरवाटोली मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ देखते ही बन रही थी। मौके पर भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय हो रहा था।
कलश यात्रा से पूर्व कोयल नदी पर मुख्य पुजारी उत्तम शास्त्री व सहयोगी अक्षय पांडेय, पवन पांडेय, दीपक त्रिवेदी, मुरारी पांडेय, सूरज पांडेय, नीरज पाठक द्वारा यजमान अनिल तमेड़ा, दीपक प्रजापति, नितेश साहू, आलोक तमेड़ा, गुड्डू तमेड़ा सपत्निक ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया।
बताते चलें कि मनोकामना सिद्ध दुर्गा मंदिर का निर्माण दक्षिण भारत के शिल्पकला को ध्यान में रख कर कराया गया है, जिसका निर्माण महाराष्ट्र के कुशल कारीगरों ने किया है।
वहीं मंदिर संचालन के लिए एक ट्रस्ट का भी निर्माण किया गया है। मंदिर के प्रथम वर्षगांठ पर धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती, भगवती जागरण और भंडारे का भी आयोजन किया जायेगा। वार्षिकी को ले मंदिर परिसर में आकर्षक पुष्प व विधुत सज्जा की गई है जो मंदिर को और भव्यता प्रदान कर रही है।
मौके पर डॉ गणेश प्रसाद, रमेश साहू, नागेंद्र प्रजापति, दुर्गा प्रजापति, आलोक, हन्नी, सूरज साहू, निखिल गर्ग, उज्ज्वल आनंद, कुशल मित्तल, प्रदीप तमेड़ा, अजय मित्तल, चंदन गोयल, मोहित साहू, भोला अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्य व श्रद्धालु मौजूद थे।