Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : कोयल नदी में डूबने से बालक की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : कोयल नदी में डूबने से बालक की मौत
विज्ञापन
  • दोस्तों के संग गया था सीठियो कोयल नदी नहाने

टीम एबीएन, लोहरदगा। सीठीयो कोयल नदी में डूबने से एक 13 वर्षीय बालक की मौत हो गयी है। बालक के शव को स्थानीय गोताखोर ने नदी से बाहर निकाला वहीं सेन्हा थाना पुलिस ने शव को जब्त करते हुए पिस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।  घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी परमेश्वर प्रसाद थाना प्रभारी अभिनव कुमार ने मामले की पड़ताल की है।

जानकारी अनुसार सेन्हा थाना के सीठियो पुल के नीचे दक्षिण कोयल नदी में एक 13 वर्षीय किशोर डूब गया है। घटना रविवार दोपहर 2:30 बजे की है। बालक अपने अन्य मित्रों के साथ राणा चौक से कोयल नदी गया था। बालक कोयल नदी  किनारे कपड़ा खोल के नहाने के लिए उतरे तीनों बालक डूबने लगे। तीनों को डूबते देख कर स्थानीय ग्रामीणों ने दो बालक को सुरक्षित पानी से निकाल लिया जबकि तीसरा बालक डूब गया। 

बालक की पहचान राणा चौक निवासी राजीव गुप्ता के पुत्र कुबेर राज उम्र 13 वर्ष के रूप में हुई है। उसके साथी पवन रजक, पिता नरेश रजक एवं अतुल महतो पिता राजू महतो के अलावा सतीश रजक पिता बबलू रजक उम्र 23 वर्ष कोयल नदी सीठियो में नहाने गये थे। दो को डूबने से स्थानीय लोगों ने बचा लिया जबकि एक बालक कुबेर राज की तलाश स्थानीय गोताखोर ने किया। 

काफी प्रयास के पश्चात कुबेर राज स्थानीय गोताखोर पानी से निकालने में कामयाब रहा। बालक कुबेर राज को आननफानन में पुलिस द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां जांचोपरांत चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,314