Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बालासोर पीड़ितों की मदद के लिए पहुंची झारखंड के डॉक्टरों की टीम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बालासोर पीड़ितों की मदद के लिए पहुंची झारखंड के डॉक्टरों की टीम
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। ओडिशा के बालासोर जिले में बहानगा रेलवे स्टेशन के समीप दो जून की शाम हुए भीषण और हृदय विदारक रेल दुर्घटना के पीड़ितों की मदद, राहत और इलाज के लिए झारखंड सरकार पूरी तरह  से संवेदनशील और तत्पर है। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर श्रम सचिव के नेतृत्व में आला अधिकारियों और डॉक्टर की टीम ने आज बालासोर में घटनास्थल का जायजा लिया और इस हादसे में झारखंड के पीड़ितों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली। 

ज्ञात हो कि इस दुर्घटना में अब तक 275 यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में झारखंड के 3 लोगों की दु:खद मौत हुई जबकि 61 लोग घायल हुए हैं। 

अस्पताल जाकर घायलों से की मुलाकात 

झारखंड के अधिकारियों की टीम बालासोर जिला अस्पताल पहुंची, जहां ट्रेन हादसे में घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा टीम ने एनओसीसीआई बिजनेस पार्क पहुंचकर, जहां मृतकों के शवों को रखा गया है, जानकारी ली। 

झारखंड टीम ने त्वरित पहल करते हुए अस्पताल से इलाजरत गोड्डा जिले के चार घायलों को डिस्चार्ज करा कर उन्हें उनके गोड्डा स्थित आवास भेजने की व्यवस्था की। 

वहीं, ट्रेन हादसे में गोड्डा जिले के जिन 2 यात्रियों की मौत हुई, उनके पार्थिव शरीर को भी उनके घर भेजने की व्यवस्था की गयी, जबकि एक मृत यात्री की शिनाख्त करने की प्रक्रिया जारी है। सभी घायलों से निरंतर संपर्क बनाकर झारखंड सरकार हर जरूरी मदद पहुंचाने का काम रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 62,691