Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जलाशयों को बचाने के लिए समाजसेवी ने की जलाशय बचाओ पदयात्रा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जलाशयों को बचाने के लिए समाजसेवी ने की जलाशय बचाओ पदयात्रा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 4 जून 2023 दिन रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांके डैम सरोवर नगर तट से बड़ा तालाब और हरमू नदी तक जलाशय बचाओ पदयात्रा की गयी। पदयात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। 

पदयात्रा के समापन स्थल पर लोगों को संबोधित करते हुए संयोजक अमृतेश पाठक ने कहा कि पिछले कई सालों से हम कांके डैम समेत रांची के सभी जलाशयों को प्रदूषण और अतिक्रमण के मार से बचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार और नगर निगम कान में तेल डालकर सो रही है। 

हम अपने आंख के सामने में रांची के सबसे अनमोल जलाशयों को बर्बाद होते नहीं देख सकते हैं। हमारे बस में बहुत कुछ नहीं है लेकिन एक सजग नागरिक होने के नाते अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। हम अपनी आने वाली पीढ़ी के साथ बेईमानी करना नहीं चाहते हैं।  

पदयात्रा में शामिल लोग हरमू नदी और बड़ा तालाब में सौंदर्यीकरण के नाम पर हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग कर रहे थे। चैंबर के पूर्व अध्यक्ष श्री विकास सिंह ने कहा कि सरकार पर लगातार दबाव बनाये रखना है।  

पदयात्रा में विकास सिंह, वकील खुशबू कटारुका, प्रेम कटारुका, जया तिवारी, मंजू देवी, शैलेश्वर दयाल सिंह, सत्यप्रकाश मिश्रा, शिव किशोर शर्मा, सियराम सिंह, प्रमिला उरांव, मनोज कुमार पुट्टु, रिपू मिश्रा, मंटु मुंडा, रमेश मुंडा, पिंटू मुंडा, राजेश पांडे, बबलू मुंडा समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। उक्त जानकारी कार्यक्रम के संयोजक अमृतेश पाठक (8340157187) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 127,606