Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू के मेडिकल कॉलेज में जिला प्रशासन का छापा, 11 बिचौलिए गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू के मेडिकल कॉलेज में जिला प्रशासन का छापा, 11 बिचौलिए गिरफ्तार
विज्ञापन

टीम एबीएन, पलामू । मेदिनीनगर के मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (एमएमसीएच) में पलामू जिला प्रशासन द्वारा मारे गए छापे में 11 बिचौलियों को गिरफ्तार किया गया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
प्रवक्ता ने बताया कि छापे शुक्रवार को देर रात मारे गए। प्रवक्ता के अनुसार उपविकास आयुक्त रवि आनंद और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ॠषभ गर्ग के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार बिचौलियों को शनिवार को चेतावनी के साथ व्यक्तिगत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि ये बिचौलिए मरीजों को विभिन्न कंपनियों की दवाइयां खरीदने के लिए विवश करते थे और इस गतिविधि में कुछ चिकित्सकों के भी मिले होने की सूचना मिली थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 127,180