टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य तेजस्विनी कर्मचारी संघ लंबित मांगों को लेकर 13 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आवास घेरेगा। आंदोलन का नेतृत्व झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह करेंगे।
श्री साह ने बताया कि राज्य में करीब 19 हजार से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं। इसमें 8000 राज्य के मूलवासी महिलाएं शामिल हैं। विभाग के परियोजना निदेशक महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इस परियोजना को बंद करने का पत्र जारी किया है। यह परियोजना राज्य के 17 जिलों में प्रभावी है।
विभागीय मंत्री जोबा मांझी कई बार शिष्टमंडल वार्ता में इस परियोजना को बंद नहीं करने की बात कही। तेजस्विनी परियोजना में कार्यरत कर्मी अपने भविष्य के लिए चिंतित है।