Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : रेलवे स्टेशन के पुल से युवक ने लगा दी छलांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : रेलवे स्टेशन के पुल से युवक ने लगा दी छलांग
विज्ञापन
  • 25,000 हाईटेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल

टीम एबीएन, धनबाद। धनबाद रेलवे स्टेशन  में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक पर जा रही मालगाड़ी पर छलांग लगा दी, जिससे वह 25000 हाईटेंशन तार से टकरा गया। वहीं, युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

युवक ने पुल से लगायी छलांग

बताया जा रहा है कि प्रमोद अग्रवाल नामक युवक धनसार का रहने वाला है। वह धनबाद जंक्शन के बाहरी पुल से पुराना बाजार की ओर आ रहा था। इस दौरान वह पुल पर जाकर खड़ा हो गया और अचानक ही उसने मालगाड़ी पर छलांग लगा दी, लेकिन पुल से छलांग लगाने के दौरान वह 25000 हाईटेंशन तार से टकरा गया। 

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आरपीएफ ने 25000 हाईटेंशन से करंट काटा और शटडाउन कराने के बाद घायल युवक को मालगाड़ी से बाहर निकालकर आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां युवक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। हालांकि युवक के पुल से छलांग लगाने के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुल से छलांग लगाने के बाद रेलवे प्रबंधन हैरान है। उन्होंने पुल पर सुरक्षा के मद्देनजर भविष्य में इस तरह के हादसे से कैसे रोका जाये इस पर चर्चा शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन