Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चुट्टू में कल होगी लोटन सेवा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चुट्टू में कल होगी लोटन सेवा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। ग्राम चुट्टू में दिनांक 29/6 /2023 से शुरू होकर शिव पूजा/ मंडा पूजा अपने कार्यक्रम के मुख्य स्वरूप एवं आकर्षण तक पहुंच चुकी है। दिनांक 3/6/ 2023 को शिव भक्तों की लोटन सेवा, वेत जोर एवं फुल खुंदी कार्यक्रम होगा।

इसके बाद रात्रि 10 बजे से पश्चिम बंगाल के दो विख्यात छऊ नृत्य पार्टी उस्ताद सुचित्रा सहिस पानी पत्थर केन्दाडीह (महिला) और उस्ताद त्रिलोचन महतो पुरुलिया के इस कार्यक्रम के केंद्र बिंदु होंगे। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के अभिभावक श्री प्रेमचंद महतो उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी शिव पूजा समिति चूट्टू के अध्यक्ष प्रतुल मुंडा और सचिव रमेश महतो ने दी।

विज्ञापन