Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

चलती ट्रेन से उतरना महिला को पड़ा भारी, 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
चलती ट्रेन से उतरना महिला को पड़ा भारी, 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा । कोडरमा स्टेशन पर गुरुवार की सुबह धनबाद- डेहरी ऑन सोन इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी। रेल पुलिस ने बताया कि कोडरमा गया रेलखंड स्थित कोडरमा स्टेशन पर चलती ट्रेन से एक महिला उतर रही थी।
इस दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में चली गई। महिला को गिरता देख ट्रेन पर सवार एक युवक भी महिला को बचाने के लिए चलती ट्रेन से उतर गया। इस दौरान वह भी ट्रेन की चपेट में आ गया। इस घटना महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा की टीम ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के हीरोडीह निवासी 26 वर्षीय दिनेश कुमार और चतरा निवासी ममता देवी (34) के रूप में की गई। शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन