Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक की मौत, तीन मजदूर घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक की मौत, तीन मजदूर घायल
विज्ञापन

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। तिलैया थाना क्षेत्र के गझंडी रोड स्थित कोडरमा केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे हुए ब्लास्ट में 3 मजदूर घायल हो गए। आनन फानन में फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा घायलों को उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। 

घायलों में रौशन कुमार, पिता परमेश्वर शर्मा, ग्राम बेहराडीह, शर्माटांड़, जयनगर, सौरव नंदी, पिता तिमिर रंजन नंदी, पुरुलिया,पश्चिम बंगाल एवं केदार विश्वकर्मा, पिता लोकनाथ विश्वकर्मा गौशाला रोड, झुमरीतिलैया शामिल है। बताया जाता है कि केमिकल फैक्ट्री में पाइप फटने के बाद उक्त मजदूर घायल हो गये। 

घायलों के शरीर में कई स्थानों पर पाइप का मेटल अंदर घुसा हुआ था। जिसे चिकित्सकों के द्वारा निकाल दिया गया।वही मजदूरों की गंभीरावस्था को देखते हुए सभी घायलों को रांची रेफर कर दिया गया है। वह फैक्ट्री का साइड इंचार्ज था। सूत्रों के अनुसार इस दुर्घटना में एक कि मौत भी हो गई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हो सकी है।

मालूम हो कि फैक्ट्री में आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती है, जिसका प्रमुख कारण सेफ्टी के नियमों का पालन नहीं करना है। विगत कुछ माह पूर्व भी इसी फैक्ट्री में ब्लास्ट होने के कारण उसमें मजदूर जल गए थे, जिससे उनकी मौत भी हो गई थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,457