Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : नवाडीह में मना प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : नवाडीह में मना प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस
विज्ञापन
  • आवास निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने को लेकर किया गया प्रेरित 

टीम एबीएन, लोहरदगा। किस्को प्रखंड के नवाडीह पंचायत भवन में मुखिया मीना देवी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस मनाया गया। जिसमें अपूर्ण आवास लाभुकों के साथ बैठक की गई। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2021-22 तक के अधूरे आवास लाभुकों के साथ बैठक कर उन्हें आवास पूर्ण करने को लेकर प्रेरित किया गया। 

मौके पर मुखिया ने कहा कि लाभुक दिवस अभियान के तहत 30 जून 2023 तक प्रत्येक गुरुवार को संपूर्ण झारखंड में एक साथ प्रधानमंत्री आवास दिवस मनाया जा रहा है। जिसमें आवास दिवस का स्लोगन आपकी समस्याओं का होगा समाधान, अब नहीं होगा कोई परेशान। 

इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से आवास निर्माण में हो रही समस्याओं को जानते हुए निष्पादन करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश के साथ लाभुकों को आवास पूर्ण जल्द करने का निर्देश दिया गया। 

साथ ही कहा गया कि 30 जून तक आवास पूर्ण नहीं करने वाले लाभुकों पर कार्रवाई की जायेगी। मौके पर उप मुखिया संतोषी देवी, रोजगार सेवक मो जमशेद, स्वयंसेवक जबीउल्लाह अंसारी, कुद्दुस अंसारी, वार्ड सदस्य सहित ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,095