Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : चेन छिनतई के आरोपी सीसीटीवी में कैद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : चेन छिनतई के आरोपी सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। सदर थाना क्षेत्र के न्यू रोड स्थित पर्ल होटल के समीप से  मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चैन छीन कर फरार हो गए। परंतु सोने की चेन छीनने वाले सीसी टीवी में कैद हो गए हैं।

जानकारी अनुसार शहरी क्षेत्र के छत्तर बगीचा निवासी अवकाश प्राप्त बैंक मैनेजर एन कुजूर प्रात: करीब 6 बजे अपनी पत्नी पुष्पा बाखला को बाइक पर बैठा कर रेलवे स्टेशन पहुंचाने जा रहे थे। इसी क्रम में न्यू रोड पर्ल  होटल के समीप मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पीछा करते हुए आए और एन कुजूर की पत्नी के गले से सोने की चेन छीनकर रफूचक्कर हो गए। 

परंतु उनकी तस्वीर सीसी टीवी में कैद हो गयी। उन्होंने बताया कि जब मैं चेन छीनने वालों का पीछा किया तो वे न्यू रोड कादिर लेन की ओर भाग गये। बाइक पर पीछे बैठे युवक जो लाल और सफेद रंग की शर्ट पहने हुए था उसने बाईक के नंबर छुपाने के लिए अपने हाथों से नंबर प्लेट को ढक कर रखा था। जिसके बाद एन कुजूर ने घटना की लिखित शिकायत सदर थाने को की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,975