Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मॉडल मामले में रांची पुलिस पहुंची मुंबई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मॉडल मामले में रांची पुलिस पहुंची मुंबई
विज्ञापन
  • लव जिहाद मामला : जांच में जुटी, मॉडल का दर्ज करेगी बयान 

रांची। लव जिहाद और यौन उत्पीड़न मामले की जांच को लेकर रांची पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच चुकी है। मुंबई की रहने वाली एक मॉडल ने रांची स्थित यश मॉडलिंग के संचालक तनवीर अख्तर खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। लगाए गए आरोपों की जांच और मॉडल का बयान दर्ज करने के लिए रांची पुलिस की टीम मुंबई पहुंची है। 

गौरतलब है कि रांची के कांके रोड स्थित यश मॉडलिंग के संचालक तनवीर अख्तर खान पर धर्म परिवर्तन कराने और जबरन शादी का दबाव देने के मामले में बुधवार को रांची के गोंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। मुंबई के वसोर्वा थाने में दर्ज जीरो एफआईआर के आधार पर रांची में एफआईआर दर्ज की गई। जिसके बाद गोंदा पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गोंदा पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच चुकी है ताकि मुंबई की मॉडल का बयान दर्ज किया जा सके। अपने एफआईआर में महिला मॉडल ने यह भी जिक्र किया है कि उसके पास कई ऐसे सबूत हैं जो उलनवीर के खिलाफ हैं, उन सारे सबूतों को भी रांची पुलिस इकट्ठा करेगी ताकि जांच में और सहयोग मिल सके। 

दर्ज प्राथमिकी में मुंबई की महिला मॉडल ने तनवीर पर अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। दर्ज प्राथमिकी में युवती ने आरोप लगाया है कि तनवीर उससे प्रेम करने लगा था। 

वह उससे शादी करना चाह रहा था। इसके लिए वह उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव देने लगा। जिस कारण वह भाग कर मुंबई चली गयी। लेकिन इसके बाद भी वह उसे प्रताड़ित कर रहा था। युवती ने प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया है कि यश मॉडल के हॉस्टल में 29 मार्च 2021 को वह ग्राउंड फ्लोर में अपनी दोस्तों के साथ होली खेल रही थी, उस दौरान तनवीर भी मौजूद था। 

उस दिन तनवीर ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिला कर पिला दिया। जिससे वह अचेत हो गई। उस दिन तनवीर ने बेहोशी के हाल में उसकी कई आपत्तिजनक फोटो उतार ली और उसे लेकर ब्लैकमेल करने लगा। 14 जुलाई 2021 को जब आफिस के सभी स्टाफ घर चले गये थे, तब तनवीर ने उससे शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। इनकार करने पर उसने होली के दिन लिया हुआ अश्लील फोटो उसे दिखाया और आफिस में वह उसके विरोध के बाद भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,218