Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

भारतीय तटरक्षक बल के आईजी इकबाल सिंह चौहान सीएम से मिले

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भारतीय तटरक्षक बल के आईजी इकबाल सिंह चौहान सीएम से मिले
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज यानी बुधवार को झारखंड मंत्रालय में भारतीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड, उत्तर-पूर्व, क्षेत्रीय मुख्यालय, कोलकाता) के महानिरीक्षक (आईजी) इकबाल सिंह चौहान एवं कमांडेंट दीपक सिंह ने मुलाकात की। 

भेंट-वार्ता के क्रम में मुख्यमंत्री सोरेन ने आईजी चौहान से झारखंड में भारतीय तटरक्षक बल के कार्यों से संबंधित जानकारी ली तथा इस सेवा में झारखंड के कितने लोग शामिल हैं यह भी जाना। मुख्यमंत्री के समक्ष आईजी चौहान ने कहा कि वर्तमान में कोस्ट गार्ड सेवा में झारखंड के लोगों की संख्या कम है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल झारखंड में भी अपने कार्यों का प्रचार-प्रसार करे तथा कोस्ट गार्ड सेवा में हमारे राज्य के लोगों को भी मौका मिले, इस निमित्त कार्य योजना तैयार करने की आवश्यकता है। वहीं, इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल एवं मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे उपस्थित थे।

विज्ञापन