Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रामगढ़ : पतरातू में सड़क हादसे में एक की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रामगढ़ : पतरातू में सड़क हादसे में एक की मौत
विज्ञापन

टीम एबीएन, रामगढ़। जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के रोचाप गांव की मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पतरातू मैक्लुस्कीगंज मुख्य सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। 

सड़क के बीचोंबीच शव को रख मुआवजे और दुर्घटना रोकने के ठोस कदम उठाने की बात कही। जानकारी के अनुसार गांव में मंडा पर्व मनाया जा रहा था, इसी को देखने के लिए रात में अपने घर से निकला था। 

घर वापस लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने खुलेस महतो को अपनी चपेट में लिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई। ग्रामीणों ने पतरातू से खलारी मैक्लुकसीगंज जाने वाली सड़क पर शव को रखकर रोचाप मुख्य पथ पर जाम कर दिया। 

बताते चलें कि भारी वाहन की चपेट में आने से अभी तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पतरातू पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने बुझाने का काम कर रही है। 

पंचायत के पूर्व मुखिया गंगाधर महतो ने बताया कि लगातार इस सड़क पर दुर्घटना हो रही है। अब तक छह सात लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों लोग दुर्घटना के शिकार हुए हैं, जिन्हें गंभीर चोटें लगी हैं। बावजूद इसके दुर्घटना को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया है, मुआवजे की मांग कर रहे हैं और दुर्घटना रोकने के प्रबंध करने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,432