Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : अभिनव बने सेन्हा के थाना प्रभारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : अभिनव बने सेन्हा के थाना प्रभारी
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। सेन्हा थाना प्रभारी के स्थान्तरण के पश्चात  अभिनव कुमार तिवारी को सेन्हा थाना प्रभारी बनाया गया है। पदभार ग्रहण के पश्चात उन्होंने कहा कि क्षेत्र में क्राइम व अपराध पर अंकुश लगाना उनका प्रथम कर्तव्य होगा। 

बताते चले कि सेन्हा थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान का स्थान्तरण करते हुए अगले आदेश तक लोहरदगा थाना में पदस्थापित किया गया है। जबकि सेन्हा थाना के नये प्रभारी के रूप में अभिनव कुमार तिवारी को नियुक्त किया गया है। 

नव नियुक्त थाना प्रभारी अभिनव कुमार तिवारी लोहरदगा जिला में पोस्टिंग के पश्चात किसको थाना एवं कुडू थाना में कार्यरत रह चुके है। वहीं सेन्हा थाना प्रभारी का प्रभार के पूर्व तकनीकी शाखा में कार्यरत थे। 

बताया जाता है कि लंबे समय से एक ही थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार के निदेर्शानुसार स्थान्तरण किया गया है। उन्होंने कहा की थाना आम जनता के लिए है। 

क्षेत्र में अमन चैन बहाल करना हम सभी का मुख्य उद्देश्य होगा। वरीय पदाधिकारी से प्राप्त निर्देश के अनुरूप नियम संगत कार्य किया जाएगा। उन्होंने थाना क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा है कि सेन्हा थाना क्षेत्र के किसी भी इलाके में किसी थाना संबंधित समस्या को निसंकोच साझा करें। निदान करने के दिशा में कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,090