Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : सीआरपीएफ कमांडेंट ने वृद्ध आश्रम में बांटी सामग्री

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : सीआरपीएफ कमांडेंट ने वृद्ध आश्रम में बांटी सामग्री
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। सीआरपीएफ कमांडेंट राहुल कुमार एवं उनके परिवार द्वारा मंगलवार को मन्हो स्थित वृद्धाश्रम में उपस्थित होकर राहुल कुमार ने अपनी माता की पुण्यतिथि पर उपस्थित वृद्ध जनों को उनकी जरूरत की वस्तुएं  देकर अपनी माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही असली ईश्वर सेवा है। कमांडेंट राहुल कुमार अपनी पत्नी, बेटी समृद्धि एवं बेटा समर्थ के साथ कुछ पल वृद्धाश्रम में वृद्ध लोगों के साथ बिताया इस अवसर पर उन्होंने वृद्धाश्रम को इमरजेंसी लाइट, पंखा, चावल- दाल, आटा और वृद्धजनों को कपड़े देकर अपना प्यार प्रदर्शित किया। 

कमांडेंट राहुल कुमार ने होप के सेवा कार्य की भी सराहना की तथा भविष्य में भी हर जरूरत में साथ देने का वादा किया इस अवसर पर होप की मैनेजिंग ट्रस्टी  मनोरमा एक्का ने सीआरपीएफ कमांडेंट राहुल कुमार एवं उनके परिवार के सदस्य एवं पूरी सीआरपीएफ की टीम को होप परिवार की ओर से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया तथा ऐसे सहयोग करने वाले ह्रदय के प्रति भी आभार व्यक्त किया। मौके पर होप टीम से उज्ज्वल कुमार कुशवाहा, आकाश एक्का, नवीन बाड़ा एवं सुशीला उरांव उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,514