Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : अतिक्रमित भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : अतिक्रमित भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। सेन्हा के तोड़ार में अतिक्रमित सरकारी जमीन पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया। सेन्हा अंचल क्षेत्र स्थित मुर्की तोड़ार पंचायत के तोड़ार ग्राम में अखड़ा के समीप सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर कच्चा मकान निर्माण कर लिया गया था। जिससे मैना टोली के ग्रामीणों को आने जाने में समस्या उत्पन्न हो रही थी। 

रास्ते को लेकर लम्बे समय से विवाद  पर अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल के निर्देश पर अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में निर्मित मकान पर बुलडोजर चला कर रास्ता निकाला गया। बताया जाता है कि मैना टोली जाने का रास्ता पूर्व से बना हुआ था। 

जिस पर राजकेश्वर उरांव के द्वारा निजी जमीन के अलावे सरकारी जमीन अवैध रूप से कब्जा किया गया था। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा 4 नवंबर 2022 को प्रशासन से शिकायत कर रास्ता का मांग किया गया था। जिसपर नियम संगत कार्रवाई करते हुए अंचल कर्मियों द्वारा सीमांकन कर अधिग्रहनकर्ता को विभागीय नोटिस जारी किया गया था। 

परंतु विभाग के आदेश को उलंघन करने तथा मनमानी रूप से जमीन पर कब्जा बनाए रखने पर प्रशासन ने मंगलवार को बुलडोजर चला निर्मित घर को तोड़ते हुए अधिग्रहण जमीन को मुक्त कराया गया। मौके पर अंचलाधिकारी विजय कुमार सीआई प्रकाश चंद मेहता,राजस्व कर्मचारी सीताराम टाना भगत सआनि पवन सोरेन शस्त्र बल के साथ मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,710