टीम एबीएन, लोहरदगा। नदिया हिंदू उच्च विद्यालय से हिन्दू शब्द हटाने जाने को ले जय श्रीराम समिति समेत सभी हिंदू संगठन एवं सामाजिक संगठनों की बैठक दिनांक 31-05-2023 दिन बुधवार सुबह 9 बजे से गुदरी बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण में रखी गयी है।
इसकी जानकारी देते हुए समिति के जिला महामंत्री अजय साहू ने बताया कि आयोजित बैठक में विश्व हिंदू परिषद, महावीर मंडल, जय श्रीराम समिति, बजरंग दल, सरना सनातन, योगी सेना, छात्र संगठन के अलावे कई सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे।