टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री राव साहेब पाटिल दानवे दो दिवसीय चाईबासा दौरे पर 14 जून को पहुंचेंगे। यह जानकारी भाजपा के जिला अध्यक्ष सतीश पुरी ने दी। उन्होंने बताया कि आगामी 14 जून और 15 जून को राव साहेब दानवे जिले में पूर्व से पार्टी के निर्धारित संगठनात्मक कार्यक्रमों में लेंगे।
इस दौरान कार्यकताओं को संगठन की संरचना एवं महा जनसंपर्क अभियान को रेल राज्य मंत्री मार्गदर्शित करेंगे। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रणनीति बनाते हुए कार्यकर्ताओं को उत्साहित करेंगे।