Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

एनआइए की टीम दिनेश गोप को लेकर खूंटी पहुंची

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एनआइए की टीम दिनेश गोप को लेकर खूंटी पहुंची
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी/ रांची। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को एनआईए अपने साथ लेकर जिले के रनिया पहुंची है। दिनेश गोप की निशानदेही पर भारी संख्या में हथियारों का जखीरा बरामद होने के आसार लग रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि एनआईए की पूछताछ में उसने क्षेत्र में हथियार छुपाकर रखने की बात कबूली है। लेकिन कहां छुपाई है इस बारे में दिनेश ने कहा कि उसे मालूम नहीं है। दिनेश गोप ने कहा कि उसे जगह ध्यान में नहीं है। कहा कि उसने कहा हथियार डंप किए हैं, उसे वह जगह मालूम नहीं है।

एनआईए के साथ भारी संख्या में पुलिस की टीम रनिया के सुदूर इलाके में अभियान चला रही है। एनआईए टीम के साथ रनिया पुलिस और सीआरपीएफ की टुकड़ियां भी शामिल है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) नक्सली संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप उर्फ अमरजीत सिंह से लगातार पूछताछ कर रही है। उससे संगठन के बारे में अहम जानकारियां जुटा रही है। 

फिलहाल दिनेश गोप एनआईए के समक्ष कई राज खोल चुका है। एनआईए को पूछताछ में पता चला है कि दिनेश गोप ने तुपूदाना क्षेत्र में संपत्ति खरीदी है। वहीं कुछ कारोबारियों के साथ मिलकर इंडस्ट्रियल एरिया में उद्योग में भी निवेश किया है। 

तुपूदाना के कुछ होटलों और अपार्टमेंट में भी पैसे लगाए जाने की जानकारी पुलिस को मिली है। दिनेश गोप द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एनआईए ने जांच शुरू कर दी है। अगर उसकी संपत्ति की पुष्टि हो जाती तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। 

40 साल के दिनेश गोप को एनआईए ने 21 मई को नेपाल से गिरफ्तार किया था और वह 30 मई तक एनआईए के रिमांड में है। दिनेश गोप खूंटी जिले के जरियागड़ थाना क्षेत्र के लापामोरहा टोली का रहने वाला है।

विज्ञापन