Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची में भारतीय किसान संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची में भारतीय किसान संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न
विज्ञापन
  • कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में सजगता, समर्पण व परिश्रम से कार्य करना होगा : बद्रीनारायण चौधरी, अध्यक्ष

टीम एबीएन, रांची। भारतीय किसान संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक झारखंड के रांची स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में संपन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में किसान संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री बद्रीनारायण चौधरी, महामंत्री श्री मोहिनी मोहन मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष श्री रामभरोस वासोतिया की उपस्थिति में गौपूजन, दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण व ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। 

अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री बद्रीनारायण चौधरी ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुये कहा कि 2024 का वर्ष संगठन के कार्य विस्तार की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस वर्ष भारतीय किसान संघ की सदस्यता का बृहद अभियान प्रारंभ किया जाना है। 

श्री चौधरी ने आगे कहा कि वर्तमान समय में अखिल भारतीय स्तर से लेकर ग्राम समिति तक के कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में सजगता, समर्पण व परिश्रम से कार्य करना होगा। तब ही एक लाख गांवों तक पहुंचकर एक करोड़ की सदस्यता के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। 

तीन दिवसीय कार्यकारिणी बैठक के विभिन्न सत्रों में भारतीय किसान संघ के महत्वपूर्ण बिंदुओं संगठन, आंदोलन व रचनात्मक कार्यक्रमों पर समीक्षात्मक चर्चा व चिंतन किया गया। जिसमें देश भर से आये किसान प्रतिनिधियों ने भाग लिया। देश के पूर्वोत्तर भाग व जनजातीय क्षेत्रों में विशेष संपर्क अभियान चलाकर भारतीय किसान संघ से जोड़ने की रणनीति बनायी गयी।

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख व भारतीय किसान संघ के संपर्क अधिकारी श्री रामलाल जी ने कहा कि वर्तमान व संभावित चुनौतियों में किसान संघ के शीर्षस्थ नेतृत्व पर बड़ी जिम्मेदारी है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सर्वव्यापी, सर्वस्पर्षी कार्य व्यवस्था बनाकर व्यवस्था परिवर्तन से सामाजिक परिवर्तन करते हुये सकारात्मक विमर्श खड़ा करना होगा। 

भारतीय किसान संघ को अपनी रीति नीति व सिद्धान्तों पर चलकर कृषि व किसान समृद्वि प्राप्त करे व देश को वैश्विक स्तर पर समृद्वशाली बनाने के अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होना पड़ेगा। भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री दिनेश कुलकर्णी, सह सगठन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह व महामंत्री श्री मोहिनी मोहन मिश्र ने किसानों की विभिन्न समस्याओं जैसे फसल बीमा, दूध के कम दाम, कृषि ऋण, आयात निर्यात नीति, खाद की सब्सिडी सीधे किसान के खाते व कृषि क्षेत्र में आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या आदि विषयों पर आये सुझावों व विचारों पर मार्गदर्शन दिया।

तीन दिवसीय बैठक के विभिन्न सत्रों में अखिल भारतीय स्तर पर कार्यरत 14 आयामों के प्रमुखों ने अपने अपने आयाम के द्वारा संचालित कार्य गतिविधि व आगामी कार्ययोजना को विस्तार से रखा। 

तीन दिवसीय कार्यकारिणी का मंच संचालन अखिल भारतीय मंत्री बाबूभाई पटैल, सदस्य कु. कल्पना बहिन, श्री सर्वजीत सिंह ने किया। उक्त जानकारी अखिल भारतीय किसान संघ के प्रचार प्रमुख राघवेंद्र सिंह पटेल (9425357127) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,442