Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गढ़वा : पत्नी को खुश करने के लिए अपहरण कर मांगी फिरौती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गढ़वा : पत्नी को खुश करने के लिए अपहरण कर मांगी फिरौती
विज्ञापन

टीम एबीएन, गढ़वा। जिले की पुलिस ने दो ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो अपनी पत्नी की ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए अपराध का रास्ता चुनता है और अब सलाखों के पीछे पहुंच चुका है। दरअसल, धुरकी थाने की पुलिस द्वारा दो ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया गया है जो अपनी नई नवेली दुल्हन की डिमांड पूरी करने के लिए एक शख्स का अपहरण कर लिया। 

आरोपी द्वारा बंशीधर नगर के धुरकी हाट बाजार कर लौट रहे नगर ऊंटारी के गल्ला व्यवसायी ललित नारायण गुप्ता को अपहरण कर लिया। अपहरण करने के बाद फोन से उसके परिजनों से पांच लाख की रंगदारी मांगी। रंगदारी की रकम तो आरोपी को नहीं मिली लेकिन अब वह जेल जरूर पहुंच गया है।

व्यापारी सकुशल बरामद

मामले की जानकारी परिजनों  द्वारा पुलिस को दी गयी। एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी के नेतृत्व में तथा एसपी अंजनी कुमार झा के निर्देश पर चंद घंटों में व्यवसायी को पुलिस ने बरामद कर लिया। अपहरण कांड में शामिल दोनों परिजनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

एसडीपीओ प्रमोद कुमार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, गल्ला व्यवसायी ललित नारायण गुप्ता शुक्रवार की शाम में धुरकी बाजार गये थे और वापस अपने घर नगर ऊंटारी की तरफ लौट रहे थे। इसी क्रम में लोलकी जंगल में अज्ञात लोगों द्वारा उन्हें किडनैप कर लिया गया और फोन करके पांच लाख की रंगदारी व्यवसायी के परिजनों से मांगी गयी। पुलिस ने चंद घंटों में अपहृत व्यापारी ललित को सगमा से सकुशल बरामद कर लिया और अपहरणकर्ता निर्मल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। 

वहीं, पुलिस ने व्यापारी के वाहन को भी बरामद किया और फरार दूसरे आरोपी प्रदीप कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी धुरकी थाना क्षेत्र के धोबनी के निवासी हैं।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा इस बात की जानकारी दी गयी कि दोनों पहले दूसरे राज्य में काम करते थे लेकिन नयी-नयी शादी होने की वजह से घर का खर्च नहीं चला पाते थे। मार्च में भी एक व्यवसायी को किडनैप कर वसूली की थी। एसडीपीओ के मुताबिक, अपहरणकर्ताओं ने बताया कि इसके पहले गत 31 मार्च को धुरकी थानांतर्गत दुसैया में पुल के पास एक गल्ला व्यवसायी को ठीक इसी तरह से ही अपहरण किया था और फिरौती की रकम वसूली थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,978