Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

29 को फिर आंदोलन की रणनीति बनायेंगे एचईसी कर्मचारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
29 को फिर आंदोलन की रणनीति बनायेंगे एचईसी कर्मचारी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एचईसी (हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) के कर्मचारी फिर से आंदोलन के मूड में हैं। ऐसा इसलिए कि कर्मचारियों का वेतन फिर लटक गया है। वहीं, बकाया भुगतान न होने पर कैंटिन संचालक ने भी उसे बंद कर दिया है। इसे लेकर कामगारों में रोष है। 

आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए हटिया मजदूर यूनियन 29 मई को बैठक करेगी। बैठक हटिया मजदूर यूनियन कार्यालय में शाम पांच बजे होगी। फरवरी में दो माह का वेतन देने के बाद कर्मियों को अभी तक एक मुश्त वेतन नहीं मिला है। 

बीच-बीच में 15 दिन का वेतन दिया जाता है। ऐसी स्थिति को देखते हुए कामकार नाराज हैं।

विज्ञापन