कोडरमा। जगन्नाथ जैन महाविद्यालय में मंगलवार को बोकारो स्टील बोकारो, महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रभाकर कुमार को सहायक प्रध्यापक संघ, जेजे कॉलेज झुमरीतिलैया इकाई ने भव्य स्वागत माला डॉ राजेश कुमार एवं डॉ शलैश मिश्रा ने पहनाकर किया। उन्हें पुष्पगुच्छ डॉ अनिल कुमार, विभागाध्यक्ष वाणिज्य विभाग एवं संघ के अध्यक्ष प्रो रामस्वरूप यादव ने देकर सम्मानित किया। जिन्हें हाल ही में बाल विकास एवं संरक्षण के लिए झारखंड रत्न दिया गया है। झारखंड रत्न प्राप्तकर्ता प्रो डॉ प्रभाकर कुमार को जेजे कॉलेज, झुमरी तिलैया के डॉ दीपक कुमार, सचिव सप्रअ संघ, डॉ आशुतोष महतो, कोषाधयक्ष, सप्रअ संघ, डॉ सुखदेव प्रसाद, डॉ नेहा कुमारी, प्रो पवन कुमर, प्रो आरएन सिंह, डॉ आलोक कुमार, (सरिया कॉलेज सरिया) डॉ मुकेश कुमार, डॉ ऋतुराज कुमार एवं सभी प्राध्यापकों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।