Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : वज्रपात की चपेट में आने से एक की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : वज्रपात की चपेट में आने से एक की मौत
विज्ञापन

टीम एबीएन, कैरो (लोहरदगा)। लोहरदगा कैरो थाना क्षेत्र के गुड़ी फुदकी टोली में एक महिला की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी। गांव के हेम्बा उरांव की 30 वर्षीय पत्नी फुलमंती उरांव की मौत शुक्रवार को बज्रपात की चपेट में आने से हो गयी।

अपराह्न चार बजे फुलमंती अपने घर के पीछे बारी में पेड़ के नीचे पुआल गांज के पास खड़ी थी। अचानक तेज हवा के साथ बारिश होने लगी, इसी बीच तेज गरज के साथ वज्रपात होने से फुलमंती की मौत हो गयी। फुलमंती के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। 

घटना की सूचना पाकर कैरो थाना एसआई ऋषिकांत कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से गांव में मातम छा गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,029