Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 155
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लातेहार : नक्सलियों ने पोकलेन और ट्रैक्टर को जलाया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लातेहार : नक्सलियों ने पोकलेन और ट्रैक्टर को जलाया
विज्ञापन

टीम एबीएन, लातेहार। जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में बीती रात नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान सड़क निर्माण कार्य में लगे एक पोकलेन और कई ट्रैक्टरों को जला दिया है। घटना महुआडांड़ थाना क्षेत्र के चटकपुर सरनाडीह गांव के पास की है। 

फिलहाल पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गयी है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात हथियारबंद नक्सली सड़क निर्माण स्थल के साइडिंग पर पहुंचे। इस दौरान नक्सलियों ने वहां उपस्थित मजदूरों को एक तरफ हटाते हुए साइडिंग में खड़े ट्रैक्टर और पोकलेन को जला दिया। 

नक्सलियों ने इस दौरान उपस्थित मजदूरों को कहा कि बिना संगठन के आदेश के काम आरम्भ नहीं करें नहीं तो परिणाम गंभीर भुगतना पड़ेगा। लगभग एक घंटा तक उत्पात मचाने के बाद नक्सली वहां से चलते बने। बताया जाता है कि नक्सलियों ने इस दौरान साइडिंग में खड़े चार ट्रैक्टर और एक पोकलेन को जला दिया है।

विज्ञापन