Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सीता देवी के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए बाबूलाल समेत कई दिग्गज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीता देवी के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए बाबूलाल समेत कई दिग्गज
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। शिक्षाविद प्रोफेसर केपी शर्मा की माता सीता देवी के श्राद्ध कर्म में शुक्रवार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी स्थानीय विधायक नीरज यादव, बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव, बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी यादव, रामगढ़ के पूर्व विधायक शंकर चौधरी, पूर्व आई जी लक्ष्मण सिंह समेत दर्जनों प्रदेश स्तर के नेता व स्थानीय समाजसेवी समेत दर्जनों  मौजूद थे। 

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अलार्म जी से एक अनौपचारिक वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि आज प्रदेश में अफसरशाही व्याप्त है आपसे निरंकुश हो गये हैं वहीं बिजली प्रबंधन पूरी तरह फेल हो गयी है पूरे प्रदेश में ब्लैकआउट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

सचिव विदेश भ्रमण पर चले गये हैं जो दुखद है वहीं उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में भूमि घोटाला भू माफियाओं की मनमानी चरम पर है यदि सरकार नहीं चेती तो बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाया जायेगा। वहीं उन्होंने ढिबरा उत्खनन के लिए ढील देने की भी बात कही। 

उल्लेखनीय हो कि सीता देवी स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान सैकड़ों आंदोलनकारियों को डोमचांच महथाडीह स्थित अपने आवास में गुप्त प्रवास दी थीं। वहीं इनके पति स्वर्गीय श्रीपति शरण सिंह राजेंद्र प्रसाद, विनोवा भावे सरीखे आंदोलनकारियों के आंदोलन की रूप रेखा तथा उनके लिए संसाधन मुहैया कराने के लिए प्रसिद्ध थे। 

मौके पर  रमेश सिंह, नितेश चंद्रवंशी, रमेश हर्ष धर, दिगंबर पांडेय, शांति प्रिया, देवेंद्र मेहता, शिव लाल सिंह बसंत मेहता, प्रोफेसर हिमांशु कुमार, बेदू साव, अंगलाल राम, विजय राम आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,303