Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

केडीएए और फोकस एंड फेथ आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर में तीरंदाजी समर कैंप शुरू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
केडीएए और फोकस एंड फेथ आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर में तीरंदाजी समर कैंप शुरू
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा डिस्ट्रिक्ट आर्चरी एसोसिएशन एवं फोकस एंड फेथ आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर द्वारा दिनांक 26 मई से 10 जून 2023 तक झुमरी तिलैया के सैक्रेड हार्ट स्कूल मैदान में तीरंदाजी समर कैंप का आयोजन किया गया, जिसका उद्धघाटन संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा फीता काट कर और बच्चों का स्वागत कर के किया गया। 

इस कैंप में नेता जी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट्स पटियाला से एन आई एस क्वालिफाइड कोच विशाल सिंह प्रतिभागी बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस आयोजन में 8 वर्ष से 15 वर्ष तक के कुल 23 बच्चों ने भाग लिया है। 

इस आयोजन में प्रतिभागी बच्चों को तीरंदाजी प्रशिक्षण, शारीरिक प्रशिक्षण, शारीरिक ताकत बढ़ाना, मानसिक तनाव दूर करने हेतु मानसिक नियंत्रण योग, नेतृत्व प्रशिक्षण, खेल कोटा तैयारी समेत कई अन्य महत्वपूर्ण शारीरिक एवं मानसिक वृद्धि के लिए कई अन्य गतिविधियां करवायी गयी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,374