Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : गोबर्धन योजना को लेकर पिपरा में हुई किसान गोष्ठी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : गोबर्धन योजना को लेकर पिपरा में हुई किसान गोष्ठी
विज्ञापन

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। आत्मा पलामू की ओर से आज पिपरा प्रखंड के एग्रीक सेंटर में गोबर्धन योजना को लेकर किसान गोष्ठी-सह-जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक संजय कुमार ने पशुपालकों एवं अन्य किसानों, किसान मित्रों को गोबर्धन योजना के संबंध में जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत गोबर के प्रबंधन और बायोगैस बनाने की योजना है। गोबर्धन योजना स्वच्छ भारत अभियान का एक हिस्सा है। इससे रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में गोबर प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है, जिससे किसानों को वर्मी कंपोस्ट बनाने में कोई कठिनाई नहीं होगी। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने पलामू जिला में 114 केंचुआ खाद यूनिट बनाने का लक्ष्य दिया है। किसानों से गोबर खरीदकर उससे बायोगैस, बायो सीएनजी बनाकर गांव के प्रत्येक घर एवं किसानों तक पहुंचाने की योजना है। उन्होंने किसानों को खेती के साथ-साथ पशुपालन पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। 

कार्यक्रम में संतोष कुमार गुलशन, कृष्णकांत सिंह, सुमंत सिंह, प्रभु यादव, लाल बहादुर सिंह, राकेश सिंह, मिथिलेश सिंह, भोला सिंह आदि किसान एवं किसान मित्र सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 116,549