टीम एबीएन, बाघमारा/ धनबाद। भोजपुरी जगत के सुपर स्टार राकेश मिश्रा श्री रामराज्य मंदिर चिटाही धाम दर्शन करने पहुंचे। जहां बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने सम्मान के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर मंदिर के दिव्य स्वरूप में विराजमान देवी-देवताओं को देखकर प्रफुल्लित हुए और मंदिर की भव्यता-सुंदरता को देख भाव विभोर हुए।